उत्तराखंड : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तेंदुए के हमले में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
कैसे हुई घटना
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे, तहसील पौड़ी के ग्राम पंचायत चवथ के गजल्ड (गजेंद्रपुर) गांव में तेंदुए ने राजेंद्र नौटियाल पर हमला कर दिया। ये हमला इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची और कुछ ही देर बाद जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
तेंदुए को मारने के आदेश
तेंदुए के हमले के कारण हुई मौत पर डीएम ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य वन्यजीव वार्डन ने तेंदुए को गोली मारने की अनुमति दे दी है।इसके बाद क्षेत्र में तुरंत शूटर तैनात कर दिया गया है , ताकि गांव वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
दो दिन की छुट्टी घोषित
वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने ढ़ाण्डरी, बाड़ा और चरधार संकुल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों,तथा सभी आंगनबाड़ियों में शुक्रवार और शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।
पीड़ित परिवार को सहायता
जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।वन विभाग ने बताया कि मृतक के परिवार को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई
प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है। तेंदुए की खोज और नियंत्रण के लिए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में तैनात है।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…
देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…
Hanumangarhi Temple Nainital: कभी कब्रिस्तान थी यह जगह? नीम करौली बाबा से जुड़ी हैं मंदिर…