अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चायखान-बलिया बेगनिया मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कार के खाई में गिरते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दुर्घटना ने चार परिवारों से उनके अपनों को छीन लिया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई,इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।
मृतकों की पहचान:
राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा (40 वर्ष)
जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा (35 वर्ष)
लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा (56 वर्ष)
पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा (55 वर्ष)
घायलों की पहचान:
गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा (45 वर्ष)
सचिन सिंह बिलवाल पुत्र राजेन्द्र सिंह बिलवाल, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा (18 वर्ष)
On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…
Uttarakhand Helicopter Crash: रेस्क्यू अभियान जारी, जांच ब्यूरो की टीम खंगालेगी हादसे की वजह |…
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान तेज, घटनास्थल से निकाले जाएंगे छह शव, DGCA…
ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय…