देहरादून में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; हिमाचल के 3 लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून; उत्तराखंड के देहरादून में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां विकासनगर में एक पिकअप वैन खाई में जा गिरी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वाहन में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.जानकारी के अनुसार, देहरादून के विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास खाई में गिर गया. पिकअप में चार लोग सवार थे. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया, जहा उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस औ एसडीआरएफ की टीम पहुंची और तीनों शवों और गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला.पिकअप में सवार सभी लोग हिमाचल के रहने वाले थेहादसा रविवार की शाम करीब आठ बजे हुआ. थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार कुंवर सिंह, रोहित और मनमोहन सिंह सेनठा थाने के नेरूवा का रहने वाले थे, जिनकी मौत हो गई. वहीं गाड़ी का ड्राइवर सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी ग्राम केलारा, थाना नेरवा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.इस हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. राहगीरों ने पिकअप को खाई में गिरे देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा क्यों और कैसे हुआ, इसके बारे में ड्राइवर से जानकारी ली जाएगी. मृतकों के घरवालों को सूचना भेज दी गई है. वह भी आ रहे हैं. पहली नजर में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पिकअप चलाते वक्त संभवत: ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया हो और वाहन हादसे का शिकार हो गया. वहीं, यह भी हो सकता है कि गाड़ी में कोई तकनीकी समस्या हो.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

29 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

35 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago