Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक बनी आग का गोला, दो युवक जिंदा जले – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पहले ही किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें तुरंत आग लग गई। आग की लपटों में घिरने और गंभीर चोटों के चलते दोनों युवक खुद को बचा नहीं सके और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह जलती हुई बाइक से दोनों युवकों के शवों को अलग किया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बन गया है।सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे अलीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

51 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago