खटीमा: उत्तराखंड के चंपावत जिले से बड़ी खबर सामने आई है. चंपावत जिले में लोहाघाट से आगे बापरू के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि एक कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई. खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ कनालीछीना की ओर जा रही कार मरोड़ाखान से दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच से करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई. खाई में गिरने के बाद कार में अचानक धमाका सा हुआ और आग लग गई.
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसाइस हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की छिटकर मौत हो गई. वाहन में सवार घायल एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया. घायलों को उपचार के लिए पास के सरकारी हॉस्पिटल भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार चालक राजेन्द्र कुमार (48) निवासी डीडीहाट की मौके पर मौत हो गई और कार में सवार घायल बलदेव कुमार (36) निवासी कनालीछीना पिथौरागढ की कार में जलकर मौत हो गई.
वहीं कार में सवार घायल महिला नीतू देवी (36) पत्नी बलदेव कुमार और उनकी बेटी अक्षिता (8) और पुत्र आरव (5) गंभीर रुप से घायल हो गए. तीनों घायलों को आपातकालीन वाहन के जरिए उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लाया गया है. अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…