उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। तेज रफ्तार और वाहन चालकों की लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बनकर सामने आ रही है। इसी बीच नैनीताल जिले के रामनगर में सोमवार देर रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने बंबाघेर निवासी दीपक मसी (50) पुत्र राम भरोसे को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दीपक मसी सोमवार रात बाइक से सांवल्दे से रामनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कानिया निवासी दीपक आर्य स्कूटी पर दिव्या और पूजा के साथ जा रहे थे। इसी बीच दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों पर सवार चारों लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में दीपक मसी को मृत घोषित किए जाने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। वहीं, अन्य घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया गया।
दीपक मसी रामनगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष थे। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Post Views: 4
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…
हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…
उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट…
ओमेक्स रिवेरा के विला में ताश और पोकर से लगाई जा रही थी हार-जीत की…