देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एलिवेटेड रोड पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
कैसे हुआ हादसा
मंगलवार दोपहर शिवम नाम का युवक बाइक से सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रहा था। उसी समय सामने से देहरादून की ओर से एक कार सहारनपुर की दिशा में जा रही थी।एलिवेटेड रोड पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार चालक ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के तुरंत बाद कार चालक घायल शिवम को देहरादून के एक निजी अस्पताल लेकर गया।लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक बिहार का निवासी
पुलिस के अनुसार मृतक शिवम मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और काफी समय से अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहा था।
पुलिस का बयान
मोहंड चौकी इंचार्ज मनोज ने बताया कि हादसे के बाद घायल को कार चालक ने स्वयं अस्पताल पहुंचाया था।अब तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…