Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नेशनल गेम्स से होटल इंडस्ट्री ने कमाए 25 करोड़ रुपए, ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी हुए ‘मालामाल’ –

Hotel industry earned 25 crore rupees from National Games in Uttarakhand, transport businessmen also became ‘rich’इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखंड को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत किया है. उत्तराखंड में ऑफ सीजन में तंगी झेल रहे होटल और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए राष्ट्रीय खेल किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हुआ. अकेले होटल व्यवसाय ने करीब 25 करोड़ रुपए का कारोबार किया तो वहीं ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने भी करीब 10 करोड़ रुपए कमाए हैं. खासकर छोटे होटल व्यवसायियों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को राहत मिली है.उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के तहत 35 प्रतियोगिता में 8,891 खिलाड़ी शामिल हुए. इसके अलावा 2,209 टेक्निकल ऑफिसियल, 2,231 सपोर्टिंग स्टाफ, 54 डिप्टी चीफ डे मिशन, 36 चीफ डे मिशन, 37 डीओसी शामिल हुए. इस तरह से 45,369 लोग प्रत्यक्ष रूप से आयोजन से जुड़े. प्रदेश में बीती 28 फरवरी को उद्घाटन से से दो दिन पहले और 14 फरवरी को समाप्ति तक होटलों के 50 हजार से ज्यादा कमरे बुक रहे.खेल सचिव अमित सिन्हा का बयानहोटल इंडस्ट्री ने किया करीब 25 करोड़ रुपए का कारोबार: उत्तराखंड खेल सचिव प्रशांत आर्या ने बताया कि अतिथियों और खिलाड़ियों की व्यवस्था फाइव स्टार, थ्री स्टार से लेकर अलग-अलग श्रेणियों के होटलों में की गई थी. औसतन एक कमरे का किराया 5 हजार रुपए की हिसाब से चलें तो करीब 25 करोड़ रुपए का कारोबार अकेली होटल इंडस्ट्री ने किया है. कई खिलाड़ी अपने साथ परिवार और दोस्तों को भी लेकर आए थे. जो अपने खर्च पर होटलों में रुके. इसका लाभ भी होटल इंडस्ट्री को मिला है.ट्रांसपोर्ट से करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार: इसी तरह ट्रांसपोर्ट सेक्टर की बात करें तो राष्ट्रीय खेलों में 17 हजार वाहनों को किराए पर लिया गया था. इनमें से 5 हजार बड़े और 12 हजार छोटे वाहन शामिल थे. एक वाहन का किराया औसतन 6 हजार रुपए प्रतिदिन भी मान लें तो यह आंकड़ा 10 करोड़ से ज्यादा का बनता है. ये 17 हजार वाहनों की बुकिंग पूरे खेलों के दौरान की हैं.राष्ट्रीय खेलों से चारधाम यात्रा जैसा माहौल: उधर, होटल और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि राष्ट्रीय खेलों में उनकी आमदनी चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन के समान ही हुई है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि इससे कारोबार को मजबूती मिली है। खासकर छोटे टैक्सी वाले जिन्हें इन दिनों ऑफ सीजन के दौरान बुकिंग नहीं मिल रही थी, उन्हें खासा लाभ हुआ है.नेशनल गेम्स का डाटावॉलंटियर्स का भी रिकॉर्ड बना: खेल सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में कुल वॉलंटियर्स का भी रिकॉर्ड बना है. उन्होंने बताया कि 31,849 वॉलंटियर्स शामिल हुए. इसमें 2,534 जनरल वॉलंटियर्स ओर 1,075 कॉलेजों के विद्यार्थियों को वॉलंटियर्स बनाया गया था. जिनमें से 7,674 वॉलंटियर्स खेल विभाग की ओर से दी गई ट्रेनिंग में शामिल हुए.2.50 लाख लोगों ने किया भोजन: उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल 11 वेन्यू के 32 स्थलों पर हुए. सिन्हा ने बताया कि इस दौरान विभिन्न जगहों पर करीब ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने खाना खाया. सबसे ज्यादा भीड़ एक फरवरी को हुई. एक फरवरी को एथलीट, सपोर्ट स्टाफ और सरकारी प्रतिनिधियों को मिलाकर 8,100 से ज्यादा लोग उत्तराखंड में थे. एक दिन में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने खाना खाया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

40 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

45 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

50 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

1 hour ago

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

1 hour ago