Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा, हरिद्वार-ऋषिकेश, जौलीग्रांट से भी हेली सेवा – Uttarakhand

The journey of hours in Uttarakhand Chardham Yatra will be completed in minutes, heli service is also available from Haridwar-Rishikesh, Jolly Grantइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए जौलीग्रांट, हरिद्वार और ऋषिकेश से भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी है। ऐसे से में यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, आदि दूसरे राज्यों से आने वाली भक्तों का काफी समय बचेगा। इसके अलावा, भक्तजन आसानी से धामों में दर्शन भी कर सकेंगे।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इससे बाहर से चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश या जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी।वे सीधे इन शहरों से अपनी बुकिंग के अनुसार चारधाम के लिए उड़ान भर सकेंगे। इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। वर्तमान में दो धाम बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं।इस सेवा का लाभ लेने के लिए अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश या जौलीग्रांट से करीब एक से दो घंटे का सफर करके सहस्रधारा हेलीपैड पहुंचना पड़ता है। इससे उनके समय और धन की भी बर्बादी होती है।सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता है। इस समस्या से पार पाने के लिए और श्रद्धालुओं को सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए यूकाडा की ओर से नई हवाई सेवाएं शुरू करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जौलीग्रांट में एयरपोर्ट से इतर एसडीआरएफ के कैंपस में स्थित हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।यह हेलीपैड आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तैयार किया गया है। अब यहां यात्रियों के लिहाज से जरूरी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इसके अलावा ऋषिकेश में आरजीवीएनएल (रेलवे) की भूमि पर हेलीपैड बनाना प्रस्तावित है।इसका प्रस्ताव रेलवे की ओर से सरकार को उपलब्ध कराया गया है। वहीं, हरिद्वार में हेलीपैड के लिए जिलाधिकारी को भूमि की तलाश के लिए लिखा गया है। यूकाडा की अपर सचिव एवं सीईओ सोनिका ने बताया कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए नई हेली सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।हेलीपैड तैयार होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, भारत सरकार से अनुमति के लिए पत्र लिखा जाएगा। कोशिश की जा रही है कि इस साल की चारधाम यात्रा तक कम से कम जौलीग्रांट से सेवा शुरू हो जाए। इन सेवाओं के शुरू होने से उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।अभी देहरादून से विशेष बुकिंग पर ही हेली सेवायूकाडा की ओर से विभिन्न प्राइवेट ऑपरेटर के माध्यम से वर्तमान में केदारनाथ के लिए हेली सेवा गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से संचालित होती हैं। जबकि देहरादून के सहस्रधारा से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए सिर्फ विशेष बुकिंग पैकेज पर ही हेलीकॉप्टर सेवा मिल पाती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

8 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

18 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

29 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

50 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

55 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

59 minutes ago