Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में मकान गणना होगी शुरू, गृह मंत्रालय ने जारी किए 33 सवाल, गोपनीयता बनी रहेगी प्राथमिकता – myuttarakhandnews.com

देहरादून : उत्तराखंड में 25 अप्रैल से 24 मई के बीच मकान गणना आयोजित की जाएगी। गृह मंत्रालय ने मकानों से संबंधित 33 सवालों की अधिसूचना जारी की है, जिसमें घर की फर्श, दीवार, छत की सामग्री, मकान मालिक की जानकारी, बिजली-पानी की स्थिति और शौचालय जैसी तमाम जानकारियां शामिल हैं।
जनगणना निदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण भी आयोजित होंगे। निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मकान गणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी सवाल पूरी तरह गोपनीय रहेंगे और इन्हें किसी भी मंच या स्तर पर साझा नहीं किया जाएगा।
प्रशिक्षण और तैयारी:
जिलावार प्रशिक्षण 19 से 28 फरवरी के बीच होगी। प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और सेंसस क्लर्क शामिल होंगे। जनगणना के दौरान सत्र में नए प्रावधान, प्रक्रियाएं और तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, जैसे CMM पोर्टल का उपयोग करना। इस मकान गणना के आंकड़ों के आधार पर भविष्य में प्रदेश की बुनियादी योजनाओं और विकास गतिविधियों को और अधिक सटीक तरीके से लागू किया जा सकेगा।
उत्तराखंड जनगणना निदेशालय ने लोगों से आग्रह किया है कि गणना टीम को सही जानकारी दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Post Views: 2

Post navigation

Exit mobile version