Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सात महीने का एक बच्चा प्रेग्नेंट निकला है। यह पढ़कर चौंकिए मत। सात महीने पहले ही पैदा हुए बच्चे के पेट में मानव भ्रूण पैदा हो गया। इस वजह से बच्चे का पेट अचानक बढ़ने लगा था। एक्स-रे करवाने पर पेट में भ्रूण डेवलप होने की बात सामने आई।बच्चे के बढ़ते परिजन को देखकर जब बच्चे को डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि बच्चे के पेट में भ्रूण है। हालांकि इसका ऑपरेशन करने के बाद बच्चे के पेट से मानव भ्रूण को निकाल दिया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के मामले को फीटस-इन-फीटू कहा जाता है। यह कई लाख बच्चों में से किसी एक में ही यह बात सामने आती है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून के जॉलिग्रांट स्वामी हिमालयन मेडिकल कॉलेज के बाल सर्जन डॉक्टर संतोष सिंह मामले की जानकारी देते हुए कहा,‘7 महीने के बच्चे का पेट अचानक बढ़ने पर उसके माता-पिता यहां लेकर आए थे। शुरुआती जांच में हमें लगा कि बच्चे के पेट में कोई असामान्य गांठ होगा। लेकिन जब एक्स-रे किया गया तो पता चला कि शिशु के पेट में भ्रूण है। इसकी जानकारी उसके परिजन को दी गई और फिर तैयारी के बाद ऑपरेशन के जरिए भ्रूण को बाहर निकाला गया।डॉ.संतोष सिंह ने बताया कि फीटस-इन-फीटू मानव भ्रूण-विकास की एक अत्यंत असामान्य घटना है। इसमें भ्रूण विकास के समय किसी अज्ञात वजह से एक भ्रूण दूसरे के अंदर विकसित होने लगता है, बिल्कुल एक परजीवी की तरह। अल्ट्रासाउंड से इसका पता मां के गर्भ में ही लगाया जा सकता है, हालांकि अधिकतर मामलों मे इसका पता जन्म के बाद ही चलता है।
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…