Categories: hindiUttarakhand

देहरादून कार एक्सीडेंट, कैसे हुई 6 युवाओं की दर्दनाक मौत.. पुलिस ने CCTV खंगालकर बताया सच – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Dehradun Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार तड़के एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 6 युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस घटना पर अचानक घमासान तब मचा तब इसके कारणों के बारे में तरह-तरह के दावे सामने आए, अब इस पर पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है. असल में घटना ओएनजीसी चौक के पास लगभग 1:30 बजे हुई, जब एक तेज गति से चल रही इनोवा कार आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई. कुल 6 युवकों की मौत हुई और एक घायल हुआ है. उसको गंभीर हालत में सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.कैसे हुआ हादसा: दुर्घटना की पूरी कहानीमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हादसे के समय इनोवा कार बल्लूपुर फलाईओवर की ओर से आ रही थी और उसने ओएनजीसी चौक के पास कंटेनर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की. चालक ने ट्रक की गति का सही अंदाजा नहीं लगाया, जिससे यह हादसा हुआ. कार में बैठे सभी छात्र थे, जो दीवाली के बाद एकत्रित हुए थे. कार अतुल अग्रवाल के पिता की थी, जो हाल ही में धनतेरस के मौके पर खरीदी गई थी. घटना स्थल से मिली CCTV फुटेज में कार को पहले सामान्य गति से चलते हुए देखा गया था, लेकिन दुर्घटना स्थल पर अचानक उसकी रफ्तार कुछ बढ़ गई थी.सीएम धामी की प्रतिक्रिया और पुलिस की कार्रवाईघटना के बाद उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को ‘हृदय विदारक’ बताते हुए शोक व्यक्त किया. उन्होंने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायल सिद्धेश की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इसके अलावा, पुलिस द्वारा दुर्घटना स्थल की बारीकी से जांच की गई और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया. घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार में वाहन न चलाने की अपील की.सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर पुलिस का बयानइस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे थे. कहा जा रहा था कि घटना तेज रफ्तार, ड्रिंक एंड ड्राइव और बीएमडब्लू से रेस के कारण हुई है. इन दावों पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि शहर के CCTV फुटेज चेक करने पर यह पता चला कि कार दुर्घटना स्थल से पहले सामान्य गति से चल रही थी. ओवरस्पीडिंग की बात केवल हादसे के समय देखी गई, जिसकी जांच की जा रही है.पुलिस ने बताई एक्सीडेंट की असली वजहएसएसपी अजय सिंह ने एक अहम खुलासा किया कि कार की ब्रेक के नीचे एक पानी की बोतल मिली है, जिससे यह अंदेशा है कि शायद दुर्घटना से पहले बोतल ब्रेक के नीचे फंस गई हो. जांच जारी है कि यह बोतल कब और कैसे आई. बीएमडब्लू से रेस लगाने वाली बात भी पूरी तरह गलत बताई गई है. साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रिंक एंड ड्राइविंग की पुष्टि नहीं हुई है. हादसे के समय कार में सभी छात्र सीट पर बैठे थे, सनरूफ से बाहर नहीं थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण…

36 minutes ago

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी…

58 minutes ago

04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली

पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…

2 hours ago