Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद कैसे हुआ शादी का पहला रजिस्ट्रेशन? – Uttarakhand

How did the first marriage registration happen after the implementation of UCC in Uttarakhand?इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो चुका है। 26 साल की अंजलि वर्मा की शादी उत्तराखंड में यूनीफ़ॉर्म सिविल कोड लागू होने के बाद इसके तहत पंजीकृत होने वाली पहली 5 शादियों में से एक थी। राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA) में काम करने वाली अंजलि की शादी 9 महीने पहले हुई थी। यूसीसी पोर्टल लॉन्च होने के बाद सोमवार को उन्होंने शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। अंजलि ने कहा कि मैंने अपना स्थायी पता, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और अपने पति की सभी जानकारी को दस्तावेजों के साथ दर्ज किया। फिर मुझे पोर्टल पर अपलोड किए गए लाइव वीडियो पर गवाही देने के लिए दो गवाह, माता-पिता या स्थानीय अभिभावक लाने पड़े।कैसे हुआ शादी का रजिस्ट्रेशनअंजलि के मुताबिक तत्काल सेवाओं के माध्यम से आवेदन करने के बाद सोमवार की सुबह एक मैसेज के माध्यम से पता चला कि पंजीकरण को मंजूरी दे दी गई थी। पोर्टल चलाने वाले ITDA के संदेश में कहा गया है कि उसका पंजीकरण स्वीकृत हो गया है और वह प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकती है। अंजलि ने कहा कि अगर मुझे पासपोर्ट बनवाना है, तो मुझे कोर्ट जाना होगा और वकील करना होगा इसमें बहुत समय लगता है। UCC लागू होने से यह खत्म हो जाएगा। इसके लिए मुझे सिर्फ 250 रुपये की फीस देनी होगी।वहीं निकेता नेगी रावत UCC के तहत अपनी पहले से पंजीकृत शादी को मान्यता दिलाने वाली पहली महिलाओं में से एक थीं। उनकी शादी 2013 में हुई थी और उन्होंने 2017 में उत्तराखंड अनिवार्य विवाह पंजीकरण अधिनियम, 2010 के तहत अपनी शादी को पंजीकृत कराया। राज्य में हर कोई जिसने किसी अन्य अधिनियम के तहत अपनी शादी को पंजीकृत कराया है, उसे UCC के तहत अपनी शादी को रजिस्टर कराने के लिए UCC पोर्टल में दस्तावेज जमा करने होंगे।निकेता ने बताया कि मैंने अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार किए और शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने बताया कि ‘मेरी शादी 2013 में हुई और 2017 में इसे पंजीकृत कराया। UCC पोर्टल के तहत मैंने लॉग इन किया और विवरण दर्ज किया। रावत ने कहा मैंने कल सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिए थे और आज सुबह मंजूरी मिल गई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

10 minutes ago

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

31 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

41 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

52 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

1 hour ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

1 hour ago