Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंंड के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में भारी गिरावट: विभाग परेशान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या लगातार घट रही है। पिछले छह वर्षों में करीब 71,671 छात्रों ने सरकारी स्कूल छोड़ दिए हैं। वर्ष 2019-20 में पहली से 12वीं तक के सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या 5,77,534 थी, जो वर्ष 2025-26 में घटकर 5,05,853 रह गई। वर्तमान में प्रदेश के 16 हजार से अधिक सरकारी विद्यालयों में 5,834 स्कूल ऐसे हैं, जहां छात्र संख्या 20 से भी कम रह गई है। वहीं, पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में केवल नौ नए सरकारी स्कूल खोले गए हैं। घटती छात्र संख्या के कारण आने वाले समय में शिक्षा विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।
स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक और भवन उपलब्ध होने के बावजूद पढ़ने वाले छात्रों की संख्या सीमित रह सकती है। ऐसे में सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं को निजी विद्यालयों के समकक्ष बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
दो साल पहले रिपोर्ट बनाई और विभाग सो गयावर्ष 2024-25 में शिक्षा विभाग ने तत्कालीन अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला की अगुवाई में सात विशेषज्ञ शिक्षकों की समिति गठित की थी। समिति को राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में घटती छात्र संख्या के कारणों का अध्ययन कर सुधार के सुझाव देने थे। समिति ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी। रिपोर्ट के सुझावों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
109 माध्यमिक व 3799 स्कूलों में छात्र संख्या 20 से कमसरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या में गिरावट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 109 माध्यमिक और 3,799 प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या 11 से 20 के बीच रह गई है।
हर साल प्रवेशोत्सव आयोजन की रस्मसरकारी स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए हर वर्ष अप्रैल में प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से नए छात्रों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। लेकिन कोई लाभ नहीं दिखता।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

48 minutes ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

2 hours ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

2 hours ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

3 hours ago

केदारनाथ की नियमित हेली सेवाएं सुचारु, चार्टर उड़ानों पर लगा विराम; दो पायलट अनिवार्य करने के नियम का विरोध – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…

3 hours ago