थराली छेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग, लोगो को सांस लेने में हो रही दिक्कत
बीते 03 दिनो से थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के अंदर आने वाले जंगलों में चारो तरफ आग लगी हुई है, एक तरफ नही चारो ओर चीड़ के जंगल धू धू कर जल रहे है, अभी गर्मी अपने चरम पर नही पहुंची मगर सरफिरे जंगलों को जला रहे है। जिसके कारण वातावरण में चारो ओर जहरीली गैस फैल गई है, जिसके कारण बुजुर्गो को और बच्चो को सांस लेने में परेशानी होने लगीं है। आखिर गांव गांव लेबल पर आग बुझाने वाले कर्मचारियों को रखने का दावा करने वाला वन विभाग चैन की नीद क्यों सोया है। जबकि ग्राउंड लेबल पर काम करने वाले वन कर्मियों का कहना है आग इतनी भीषण है की काबू पाना मुश्किल हो रहा है, उनके पास इतने संसाधन नहीं है ।इस आग से जंगलों का जीव जंतुओं का जान माल का नुकसान तो होता ही है बल्कि इंसानों पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वावजूद इसके इन आग लगाने वालो पर शिकंजा नही कसा जा रहा है। जरूरत है कोई ठोस कानून की ताकि कोई भी ऐसी हिमाकत न कर सके।
राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…
Kainchi Dham News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत नैनीताल के पर्यटन स्थलों पर बढ़ी भीड़,…
जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…
जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…
पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the struggle…