Categories: hindiUttarakhand

कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, 5 घंटो तक धधकती रही पहाड़ों की रानी मसूरी – myuttarakhandnews.com

पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार देर रात कूड़े के ढेर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, कई घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस घटना ने शहर की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आइडियाज बिल्डिंग के समीप वर्षों से जमा किए जा रहे सूखे कूड़े के विशाल ढेर में अचानक आग भड़क उठी।
अफरातफरी मची रहीकुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया। जिससे आसपास रह रहे लोगों में भी अफरातफरी मच गई। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद नगर पालिका की स्वच्छता टीम को बुलाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से कूड़े को अलग-अलग किया गया, जिसके बाद दमकल कर्मी आग की जड़ों तक पहुंच सके और धीरे-धीरे उसे नियंत्रित किया गया।
करीब पांच घंटे लगेअग्निशमन विभाग के प्रभारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि तीन फायर टेंडरों को मौके पर लगाया गया, लेकिन पानी खत्म होने पर वाहनों को बार-बार नजदीकी जल स्रोतों तक भेजना पड़ा। इससे राहत अभियान लंबा खिंच गया और आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब पांच घंटे लग गए।
टला बड़ा हादसास्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह हादसा आसपास के रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच सकता था। इस पूरी घटना में सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि घटनास्थल के आसपास आग बुझाने के लिए पर्याप्त जल स्रोत या फायर हाइड्रेंट की व्यवस्था नहीं थी।
उठे कई सवालपर्यटन नगरी मसूरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावे अक्सर किए जाते हैं, लेकिन इस घटना ने उन दावों की हकीकत सामने ला दी। जिस कूड़े को समय पर निस्तारित किया जाना चाहिए था, वही कूड़ा अब आग का कारण बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

6 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

8 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

8 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

9 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

9 hours ago