चमोली/जोशीमठ। चमोली जिले के जोशीमठ स्थित ऑली रोड पर आर्मी कैंप के स्टोर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की । घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग को तेजी से फैलते हुए और आसमान में उठते काले धुएं के गुबार को साफ देखा जा सकता है।
ये आग शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ स्थित ऑली रोड पर आर्मी कैंप के स्टोर में लगी।आग लगते ही आर्मी कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तेज हवाएं आग बुझाने के कार्य में बड़ी बाधा बनी, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में कठिनाई हुई। किसी भी तरह की जान-माल की हानि न हो, इसके लिए सेना के जवान पूरी तरह सतर्क रहे और लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे।
कैंप के आसपास खेत मौजूद हैं, जिनमें सूखी घास फैली हुई थी । ऐसे में आग के और अधिक फैलने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Post Views: 2
Post navigation
नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…
ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…
देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…