देहरादून/गैरसैंण, 11 अक्टूबर 2025।श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गैरसैंण में शनिवार को आयोजित कैंसर जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस विशाल शिविर में 3002 से अधिक मरीजों ने चिकित्सीय परामर्श और नि:शुल्क दवाओं का लाभ उठाया।
कैंसर जागरूकता पर विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी
शिविर का मुख्य आकर्षण रहा कैंसर जागरूकता सत्र, जिसमें श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों, बचाव के उपायों और समय पर इलाज के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा —
“कैंसर का समय पर पता चलना ही इसका सबसे बड़ा इलाज है। नियमित जांच और जागरूकता से हम इस बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में ही रोक सकते हैं।”
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से किया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोहन सिंह रांगण (उप जिलाधिकारी, चमोली), पृथ्वी सिंह बिष्ट (सांसद प्रतिनिधि), दान सिंह नेगी (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), दुर्गा रावत (ब्लॉक प्रमुख), मोहन भंडारी (नगर पंचायत अध्यक्ष) और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि सोहन सिंह रांगण ने अपने उद्बोधन में कहा कि —
“श्री महंत इंद्रेश अस्पताल शहरों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवा की अलख जगा रहा है। यह प्रयास ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।”
उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल द्वारा कैंसर जैसे गंभीर रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने का यह अभियान समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी स्वास्थ्य सेवाएँ
शिविर में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और परामर्श दिया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे —
डॉ. अजीत तिवारी – कैंसर सर्जन
डॉ. यशपाल सिंह – न्यूरोलॉजिस्ट
डॉ. वासु एवं डॉ. माणिक – हृदय रोग विशेषज्ञ
डॉ. अनामिका – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. योगेश कुमार, डॉ. शिवम गर्ग – मेडिसिन विभाग
डॉ. शिप्रा – बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. अरुण – नाक, कान, गला विशेषज्ञ
डॉ. कनिष्क जोशी – नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ. तानिया गर्ग – मनोरोग विशेषज्ञ
डॉ. यशमोहन लाल – हड्डी रोग विशेषज्ञ
डॉ. प्रतीक पुनैरा – सर्जन
डॉ. सरिता अनेजा – दंत रोग विशेषज्ञ
डॉ. अभिषेक सोनी – फिजियोथेरेपिस्ट
डॉ. रवि शुभंग – त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ
शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी जांचें नि:शुल्क की गईं और दवाइयाँ भी मुफ्त वितरित की गईं।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की सराहना
मुख्य अतिथि ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की भी सराहना की और कहा कि यह संस्था न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि समाजसेवा और नैतिक मूल्यों के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।उन्होंने इस उत्कृष्ट प्रयास के लिए श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज को बधाई दी।
कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों का योगदान
शिविर को सफल बनाने में लक्ष्मी प्रसाद चमोला, बुद्धिबल्लभ डोभाल, मुकेश कुंवर, राकेश रावत, कृष्णानंद, योगेश वशिष्ठ, भारत भूषण, प्रवीण कुमार, विनीता शाह सहित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के शिक्षकों व स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Feb: The Uttarakhand Government has claimed that, under the…
my uttarakhand news Bureau Roorkee, 17 Feb: The Governor of Uttarakhand, Lt Gen Gurmit Singh (Retd), participated…
my uttarakhand news Bureau Pantnagar, 17 Feb: The Vice-Chancellor of Govind Ballabh Pant University of…
Amit Shah Haridwar Visit: अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनावी…