मानवाधिकार आयोग ने 21 परिवादों की सुनवाई कर 2 का किया निस्तारण – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*मानवाधिकार आयोग ने 21 परिवादों की सुनवाई कर 2 का किया निस्तारण*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मानवाधिकार आयोग की ओर जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में बुधवार को दो दिवसीय मानवाधिकार संरक्षण एवं सुशासन के संवेदनीकरण पर परिवादों की सुनवाई शुरु हो गई है। बुधवार को पहले दिन चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग के परिवादों की सुनवाई की गई। इस दौरान 2 परिवादों का पूर्ण निस्तारण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया।चमोली जिला पंचायत सभागार में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की ओर से आयोजित दो दिवसीय मानवाधिकार संरक्षण एंव सुशासन के संवेदीकरण और परिवादों की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित करना आवश्यक है। समाज में सभी की जिम्मेदारी है कि किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों के हनन की जानकारी होने पर उसे उचित मंच पर रख निस्तारित किया जाए।बुधवार को आयोजित सुनवाई के दौरान 21 परिवादों की सुनवाई करते हुए 2 परिवादों को निस्तारण किया गया। जबकि सुनवाई के दौरान 5 परिवाद पंजीकृत किए गए। गुरुवार को चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद के 36 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। दूसरी ओर इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गोष्ठी आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आश कार्यकर्तियों को कानूनी जानकारी दी गई।इस मौके पर न्यायमूर्ति बीके बिष्ट, मानवाधिकार आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मसत्तू व राम सिंह मीणा, सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी, निबधक विधि बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार, अनु सेवक राजेंद्र सिंह झिंक्वांण, अपर जिलाधिकारी विवके प्रकाश, उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पांडे, पुलिस उपधीक्षक प्रमोद शाह, जिला बार संघ अध्यक्ष भरत सिंह राणा, अधिवक्ता समीर बहुगुणा, रैजा चौधरी, ज्ञानेंद्र खंतवाल आदि मौजूद थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago