Categories: hindiUttarakhand

शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार, शादी को हुए थे महज आठ महीने – myuttarakhandnews.com

देहरादून: डोईवाला पुलिस ने शिक्षिका की संदिग्ध मौत के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोप में पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हर्रावाला क्षेत्र से दबोचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सीमा कंडारी ने कोतवाली डोईवाला में दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
आरोप लगाया कि सृष्टि को कभी दहेज की मांग को लेकर तो कभी अपशकुन और मनहूस कहकर परेशान किया जाता था। ससुराल में होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाता था। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उन्होंने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी, ननद चारू और अन्य परिजनों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।
शिक्षिका की मौत के मामले में मां के बयान दर्जहर्रावाला में नवविवाहिता शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को मृतका की मां सीमा कंडारी ने डोईवाला कोतवाली पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
बीते 29 जुलाई को सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि विवाह के बाद से सृष्टि को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और उसे मनहूस कहकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।
मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में सचिवालय में निजी सचिव के पद पर तैनात पति सौरभ खत्री सहित सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मृतका की मां के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर मां से करती थी अपनी परेशानियों का जिक्रशिक्षिका सृष्टि कंडारी खत्री की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मां सीमा कंडारी की स्थिति ऐसी थी कि वह मीडिया से बात नहीं कर सकीं। ऐसे में भतीजे हिमांशु ने परिवार की ओर से अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि सृष्टि अक्सर मां से अपनी परेशानियों का जिक्र करती थी, लेकिन पारिवारिक संस्कारों और रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश में उसने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। वह शादी के बाद से ही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सह रही थी, फिर भी रिश्ते को बचाने की उम्मीद में उसने कभी समाज के सामने अपना दर्द नहीं रखा। लगातार मानसिक तनाव और प्रताड़ना ने उसे भीतर से तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि शादी के महज आठ महीने बाद सृष्टि की मौत ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। कोतवाली पहुंचे परिजन और रिश्तेदार भी घटना को लेकर आक्रोशित दिखाई दिए और मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

43 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago