Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी पर किया हमला, मिन्नतें करती रही महिला – Uttarakhand

In Uttarakhand, husband attacked wife for giving birth to a daughter, woman kept pleadingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)काशीपुर: उत्तराखंड में एक महिला पर उसके पति ने पेचकस (स्क्रू ड्राइवर) से हमला किया, क्योंकि उसने एक लड़की को जन्म दिया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार मामले में महिला के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मांग रहे थे 5 लाख रुपये नकद और सोनारिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली हरजिंदर कौर के सिर और कान पर उसके पति ने हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालें लगातार दहेज के रूप में 5 लाख रुपये नकद और सोना मांग रहे थे। इसी बीच जब उसने एक लड़की को जन्म दिया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की।मारपीट का एक वीडियो में दिखाया गया है कि आदमी महिला के बाल पकड़ रहा है, जो फर्श पर पड़ी थी। कमरे के अंदर हंगामा हो रहा है क्योंकि लोग आदमी को रोकने और महिला को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आरोपी एक हाथ में पेचकस पकड़े हुए दिखाई दे रहा है।घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गयावीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि महिला के कुर्ते पर खून के धब्बे हैं और वो पति से उसे छोड़ देने की विनती कर रही है। लेकिन आदमी को चिल्लाते और लोगों को डराते हुए, अपनी पत्नी पर हमला करने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।रिपोर्ट के अनुसार महिला को गर्दन, खोपड़ी और दाहिने कान में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की मां ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति के परिवार ने दहेज और एक लड़के की मांग की। महिला की मां ने कहा, “उन्होंने मेरी बेटी को बुलाया और कहा, तुम घर आओ, अपना सामान ले जाओ, और हम तुम्हें छोड़ देंगे। वह अपने छोटे भाई को साथ ले गई, और वहां उन्होंने उस पर हमला किया…मैं चाहती हूं कि उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।”पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे और उसकी बेटी को मारना चाहते थे ताकि अगर वह उसे तलाक दे तो गुजारा भत्ता न मिले। पुलिस ने कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है, और आरोपी उनकी हिरासत में है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

भक्ति, संस्कृति और सेवा के संग गोर्खा संघ ने मनाया कालरात्रि महोत्सव –

देहरादून,  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गोर्खा संघ चंद्रबनी की ओर से रविवार को…

1 hour ago

वीकेंड पर उत्तराखंड के तीन हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भारी भीड़, होटलों में 60-70% तक बुकिंग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। लंबे वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, काणाताल सहित बुरांशखंडा और कैम्पटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार…

11 hours ago

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने…

11 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार कहा आपका स्नेह ही…

12 hours ago

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

चार प्रतिष्ठानों से पनीर, केक, हल्दी पाउडर और पेस्ट्री के सैंपल लिए, जांच के लिए…

13 hours ago