Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भी होने जा रहा था इंदौर जैसा हत्याकांड, समय रहते पति ने इस तरह बचाई जान – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के तपोवन क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद ताजा कर दी है. इस बार फर्क सिर्फ इतना रहा कि समय रहते पति ने अपनी सूझबूझ से वह कदम उठा लिया, जिससे उसकी जान बच गई.
मामला गुरुग्राम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम (बदला हुआ नाम) और उसकी पत्नी का है, जिनकी शादी इसी साल फरवरी में गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती से हुई थी. शुरुआत में सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन शादी के कुछ हफ्तों बाद ही शुभम को अपनी पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस हुआ.
पत्नी का फोन देख हैरान रह गया पति
शारीरिक संबंधों में दूरी और लगातार बहानेबाज़ी ने उसके मन में शक के बीज बो दिए. शुभम ने जब पत्नी का मोबाइल फोन चेक किया, तो वह हैरान रह गया. उसमें ऑनलाइन शॉपिंग के कई अजीबोगरीब सामान के ऑर्डर थे, जिनमें एक हथोड़ा और बार-बार कंडोम का ऑर्डर शामिल थी.
हथौड़े का ऑर्डर देखकर शुभम को शक हुआ कि कहीं उसके खिलाफ कोई साजिश तो नहीं रची जा रही. सच्चाई का पता लगाने के लिए शुभम ने गुरुग्राम की एक निजी डिटेक्टिव एजेंसी की मदद ली. एजेंसी की जांच में खुलासा हुआ कि शुभम की पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ उत्तराखंड के तपोवन इलाके के एक होटल में ठहरी हुई है.
उत्तराखंड के होटल में मारा छापा
सूचना मिलते ही शुभम पुलिस को साथ लेकर वहां पहुंचा. होटल में छापा मारते समय पत्नी और उसका प्रेमी एक ही कमरे में रंगे हाथों पकड़े गए. मौके पर पहुंचे शुभम ने कोई हंगामा नहीं किया, बल्कि शांति से पुलिस कार्रवाई के बाद अपनी पत्नी को वहीं छोड़कर वापस घर लौट आया.
बताया जा रहा है कि पत्नी और उसके प्रेमी के बीच लंबे समय से संबंध थे, और शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में थे. सूत्रों के मुताबिक, अगर शुभम समय रहते सच्चाई का पता न लगाता, तो मामला इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा बन सकता था, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. तपोवन का यह मामला वैवाहिक रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और अपराध की मानसिकता की ओर इशारा करता है.
शुभम ने इस घटना के बाद कहा कि “अगर मैंने सबूत जुटाने के बजाय भावनाओं में आकर प्रतिक्रिया दी होती, तो आज मैं शायद जिंदा नहीं होता.” उसकी इस सूझबूझ ने न सिर्फ उसे राजा रघुवंशी जैसी त्रासदी से बचाया, बल्कि एक संभावित अपराध को भी होने से रोक दिया.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

8 minutes ago

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

39 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

45 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

50 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

51 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

57 minutes ago