Categories: hindiUttarakhand

मैं बाप बन गया….उत्तराखंड में नाबलिग रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में मिठाई लेकर पहुंचा आरोपी; जानें पूरा मामला – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बेहद दुखद और संवेदनशील घटना सामने आई है, जिसने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया. एक नाबालिग लड़की, जिसकी उम्र महज 14 साल और 10 महीने थी, ने नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया. इस घटना की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली, प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस की गहन जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार हुआ था, जिसकी वजह वह गर्भवती हुई थी.
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम सूरज बताया गया है, जो अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत क्षेत्र का निवासी है. इस मामले की जानकारी और भी तब दुखद हो गई, जब पता चला कि जब नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया, तो आरोपी सूरज अस्पताल पहुंच गया और वहां मिठाइयां बांटने लगा. वह यह कह रहा था कि वह पिता बन गया है. इस व्यवहार से अस्पताल प्रशासन हैरान रह गया और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
पीड़िता को अस्पताल लेकर पहुंची थी मांपुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूरज को हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह तब सामने आई, जब एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची. अस्पताल में डॉक्टरों ने जब लड़की की जांच की, तो वे यह जानकर स्तब्ध रह गए कि वह गर्भवती थी. कुछ ही समय बाद नाबालिग की सामान्य डिलीवरी हुई, और उसने एक बच्ची को जन्म दिया. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि इतनी कम उम्र में किसी लड़की का मां बनना अपने आप में एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति थी.
फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्तीपुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सूरज लगभग तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था. वह एक स्थानीय रेस्टोरेंट में काम करता था. करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात इस नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और सूरज ने इसका फायदा उठाते हुए नाबालिग का यौन शोषण किया. इस शोषण के परिणामस्वरूप नाबालिग गर्भवती हो गई. जब उसे पता चला कि लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है, तो वह अस्पताल पहुंच गया और बिना किसी शर्मिंदगी के मिठाइयां बांटने लगा, जैसे कि यह कोई खुशी का मौका हो. पुलिस ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और सूरज के खिलाफ पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

4 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

4 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

5 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

12 hours ago