उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
Share0
Advertisement
देहरादून*: आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपने कैबिनेट के साथियों के साथ अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन किए।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आज सुबह मुख्यमंत्री धामी और अपने कैबिनेट के साथियों के साथ अयोध्या धाम पहुंची।जहां उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्री राम मंदिर मे पूजा अर्चना कर देश- प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज मन बहुत प्रसन्न है। मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझती हूं कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची हूँ। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया और कहा कि उनके प्रयासों से ही अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सम्पूर्ण उत्तराखंड राममय हो गया था। देवभूमि के हर मंदिर में भजन,भगवान राम का पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुए और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर नहीं, बल्कि यह राष्ट्र का मंदिर है। आज प्रभु श्रीराम की नगरी में रामलला के दर्शन का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।
Share0
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…