DG शिक्षा के रूप में अपने नवाचारों के लिए याद किए जाएंगे IAS बंशीधर तिवारी, 3 साल से ज्यादा समय तक विभाग में किए कई यादगार काम
बंशीधर तिवारी ( Banshidhar Tiwari ) कमाल के अधिकारी हैं। यूं तो उनमें कई विशिष्ट गुण विद्यमान हैं। लेकिन कुछ गुण तो अद्भुत हैं। वो गुण हैं अपने अधीनस्थों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करना। अपने विभाग को परिवार के रूप में देखना और सभी कार्मिकों के सुख-दुख में शामिल होना। वह जनता को जाति, धर्म, अमीर और गरीब की नजरों से नहीं देखते।
इन्हीं तमाम वजहों से वह जनप्रिय हैं। तिवारी जी के मामले में एक बात गौर करने वाली है। उत्तराखण्ड के अब तक के इतिहास में वह सबसे लम्बे समय तक महानिदेशक शिक्षा के पद पर रहे। राज्य गठन के बाद से यहां 23 अधिकारी महानिदेशक बने हैं जिनमें से एकमात्र अधिकारी बंशीघर तिवारी हैं जिन्होंने लगातार तीन वर्ष से अधिक समय तक इस पद की जिम्मेदारी उठाई।
दूसरा नम्बर नम्रता कुमार का है। वह 21 माह तक शिक्षा महानिदेशक रहीं। जाते-जाते तिवारी एक और रिकॉर्ड शिक्षा विभाग में बना गए। वह पहले शिक्षा महानिदेशक हैं जिनको पूरे निदेशालय के कार्मिकों ने शानदार विदाई दी। रविवार को सहस्रधारा रोड स्थित एक होटल में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का खर्च उठाने के लिए जिस कार्मिक से जो बन पड़ा उसने वह योगदान किया। तिवारी सपरिवार समारोह में पहुंचे। पूरे अपनेपन के साथ सभी से मिले। उनका विदाई पत्र जब मंच से पढ़ा गया तो कई कार्मिक भावुक होते दिखे। ऐसी ही विदाई को ‘भावभीनी’ कहा जाता है। वास्तव में तिवारी जिंदादिल इंसान है। ‘जनता के अधिकारी’।
अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार…
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने…
मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार कहा आपका स्नेह ही…
चार प्रतिष्ठानों से पनीर, केक, हल्दी पाउडर और पेस्ट्री के सैंपल लिए, जांच के लिए…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami inaugurated the newly constructed Circuit House…
देहरादून । नवरात्रि के पावन अवसर पर डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून के कैंपस में 17 अक्टूबर…