Categories: hindiUttarakhand

सादगी के कारण चर्चाओं में आईएएस संदीप तिवारी की शादी, चमोली डीएम ने गोपीनाथ मंदिर में पत्नी संग लिया आशीर्वाद – Uttarakhand

IAS Sandeep Tiwari’s wedding in the news due to its simplicity, Chamoli DM took blessings with his wife at Gopinath templeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)चमोली: आमतौर पर शादी विवाह में फिजूलखर्ची और भारी भरकम इंतजामों की नुमाइश होती है। खासतौर से आईएएस जैसे बड़े पद पर बैठ लोगों के लिए शादी विवाह का उत्सव बेहद खास होता है। लेकिन इस बीच एक आईएएस की शादी चर्चाओं में है। चमोली के जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी की शादी बेहद शालीनता और साधारण होने के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। डॉ तिवारी ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर गोपीनाथ मंदिर में आशीर्वाद लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले आईएएस डॉ संदीप तिवारी उत्तराखंड की पूजा डालाकोटी के साथ विवाह बंधन में बंधे हैं। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर डेस्टिनेशन वेडिंग को प्रमोट करने चमोली के प्रसिद्ध गोपीनाथ मंदिर गए। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान गोपीनाथ का आशीर्वाद लिया।डॉ संदीप तिवारी के मुताबिक 28 अप्रैल को उन्होंने हल्द्वानी की रहने वाली डॉक्टर पूजा डालाकोटी से कोर्ट मैरिज की थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने धार्मिक मान्यताओं के साथ शादी करने का फैसला लिया, जिस पर उनकी धर्मपत्नी पूजा डालाकोटी की भी सहमति थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शादी के रीति-रिवाज अन्य जगहों की तरह कुछ अलग हटकर होता है इसलिए उन्होंने मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। उनकी पत्नी पूजा डालाकोटी का मानना है कि शादी दो परिवारों का मिलन और विचारों का मिलन है। इसलिए उनका ही फैसला था कि शादी मंदिर में हो। शादी के लिए पति पत्नी बेहद सादगी के साथ मंदिर पहुंचे। आम लोगों की तरह भगवान गोपीनाथ के दर्शन किए और भगवान को साक्षी मानकर शादीशुदा जिंदगी के लिए आशीर्वाद मांगा।हिमाचल से जुड़ा उत्तराखंड का कनेक्शनचमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी शिमला हिमाचल के रहने वाले हैं। उत्तराखंड में सरकारी सेवा में उनकों 6 साल हो चुके हैं। पहले एसडीएम और उसके बाद नैनीताल में सीडीओ और एमडी कुमाऊं मंडल रह चुके हैं और वर्तमान समय में चमोली के जिला अधिकारी हैं। उनकी पत्नी पूजा डालाकोटी हल्द्वानी की रहने वाली हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

2 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

2 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

3 hours ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

14 hours ago