पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक, वितरित किए गए परिचय पत्र। – पर्वतजन

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 
रुद्रपुर उधम सिंह नगर
पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस स्थित संगठन के जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने पत्रकार परिषद के सदस्यों को संगठन के परिचय पत्र वितरित किए, बैठक में आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी, बैठक में उपस्थित अशोक गुलाटी ने कहा कि संगठन अपने सभी सदस्यों को शीघ्र ही वाहनों के लिए अधिकृत स्टिकर भी जारी करेगा, जिससे पत्रकारों को क्षेत्र में कार्य करने में सुगमता मिलेगी, उन्होंने बताया कि परिषद का राष्ट्रीय महाधिवेशन जल्द ही बुलंदशहर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से एक हजार से अधिक पत्रकार शामिल होंगे, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस महाअधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में पत्रकार महाधिवेशन में भाग लेंगे, इसके लिए इच्छुक सदस्य अपना पंजीकरण जल्द करा लें, अन्यथा पंजीकरण के उपरांत ही उन्हें अधिवेशन हेतु परिचय पत्र जारी किए जाएंगे, उन्होंने जानकारी दी कि अधिवेशन की तिथि शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी, अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद देश के कई राज्यों में पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है, राष्ट्रीय महाधिवेशन के दौरान पत्रकारों से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और उनके समाधान पर गंभीरता मंथन किया जाएगा, जिससे पत्रकारिता को और अधिक सशक्त तथा सुरक्षित बनाया जा सके, बैठक में प्रदेश महामंत्री जगदीश चन्द्र, प्रदेश उपाध्यक्ष परमपाल सुखीजा, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राठौर, जिला महामंत्री महेन्द्र पोपली, नगर अध्यक्ष अमन सिंह, सुरेन्द्र गिरधर, मनीष बाबा, आशु अहमद, विशाल मेहरा, अर्जुन कुमार और राजकुमार शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Sapna Rani

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

13 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

15 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

15 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

15 hours ago