Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड आ रहे हैं तो सावधान! तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें लेटेस्‍ट अपडेट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूर्व वर्षा का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार से 29 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की विशेष चेतावनी जारी की है। भारी वर्षा का दूसरा दौर दो और तीन जुलाई को भी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान भारी वर्षा का नारंगी अलर्ट जारी किया है।बुधवार को देहरादून समेत पर्वतीय जनपदों में दिनभर रुक-रुककर वर्षा होती रही। जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई। वर्षा का दौर गुरुवार को भी इसी प्रकार बने रहने का अनुमान है। आगामी शुक्रवार से लेकर रविवार शाम तक उत्तराखंड में कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है।तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमीदेहरादून समेत चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा से तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। देहरादून के आशारोड़ी में पिछले 24 घंटे में 16.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं टिहरी के नरेंद्रनगर में सर्वाधिक 65 मिलीमीटर, जौलीग्रांट में 46.2 मिमी, ऋषिकेश में 22 मिमी, नैनीताल में 21.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि लगभग सभी जनपदों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद दो और तीन जुलाई को भी भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। दो से तीन दिन के भीतर उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।प्रमुख शहरों का तापमानशहर, अधिकतम, न्यूनतमदेहरादून 34.0- 27.9उधमसिह नगर, 31.6- 27.4मुक्तेश्वर, 20.6- 16.8टिहरी, 24.4- 18.0

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

21 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

42 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago