Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इस जिले में तेजी से बढ़े मुसलमान, आंकड़ा जान लेंगे तो उड़ जाएंगे होश – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Population: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हालिया जनसांख्यिकीय आंकड़ों से एक बड़ा बदलाव सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक 28 गांवों में अब मुसलमान बहुसंख्यक हैं. यह आंकड़ा चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि यहां पर पहले हिंदू आबादी ज्यादा थी. यह बदलाव विकास नगर विधानसभा क्षेत्र के अंदर आने वाले पछुवा दून क्षेत्र में खास नजर आ रहा है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं नए आंकड़े.
कितना हुआ बदलाव
अगर ग्राम स्तरीय आंकड़ों की बात करें तो यह बदलाव काफी बड़ा है. ढकरानी में 2011 में 60% हिंदू और 40% मुस्लिम हुआ करते थे. लेकिन अब यहां मुस्लिम आबादी 60% हो गई है और हिंदू आबादी 40% पर गिर चुकी है. ठीक इसी तरह ढलीपुर में कभी हिंदू आबादी 75% थी लेकिन आज हिंदू और मुस्लिम दोनों आबादी 50-50 प्रतिशत पर हैं. तिमली और कुशालपुर में अब 95% और 96% मुस्लिम हैं, जबकि 2011 में यहां 75% और 90% मुस्लिम हुआ करते थे. इतना ही नहीं बल्कि धर्मावाला और जीवनगढ़ जैसे संतुलित जनसंख्या वाले गांव में भी अब हिंदुओं की तुलना में मुस्लिम आबादी बराबर या फिर थोड़ी ज्यादा है. अकेले पछुआ दून के ही करीब 28 ऐसे गांव हैं जहां पर मुस्लिम आबादी बढ़ी है और हिंदुओं की आबादी कम हुई है.
क्या हो रही गड़बड़
दरअसल लगातार जनसंख्या के असंतुलन की खबरें सामने आने के बाद इस मुद्दे की जांच की गई और परिवार रजिस्टरों को खंगाला गया. जांच में पता चला कि मुस्लिम ग्राम प्रधानों ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए ग्राम सभा के अधिकारियों की मिलीभगत से अपने रिश्तेदारों के नाम यहां के परिवार रजिस्टरों में दर्ज करवा दिए. वैसे तो उत्तराखंड से बाहर लड़की के शादी होने के बाद उसका नाम परिवार रजिस्टर्ड से कट जाना चाहिए था लेकिन यहां अभी भी परिवार वालों के नाम दर्ज हैं. इतना ही नहीं बल्कि दामादों और बच्चों के नाम भी रजिस्टर में दर्ज करवा दिए गए हैं.
इस डेमोग्राफिक बदलाव के बाद उत्तराखंड सरकार की चिंता भी बढ़ चुकी है. पछुवा दून के क्षेत्र में गांव में जनसंख्या बदलाव लगातार देखने को मिला. राज्य गठन से पहले जिन क्षेत्रों में हिंदू जनसंख्या ज्यादा थी अब वहां पर मुस्लिम जनसंख्या ज्यादा है. जिन भी लोगों के परिवार रजिस्टर में नाम चढ़ाए गए हैं वह सभी सरकारी सुविधा ले रहे हैं और उनके नाम वोटर लिस्ट में भी हैं. इतना ही नहीं बल्कि उनके आधार कार्ड और राशन कार्ड भी बने हुए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क टूटा, पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद – myuttarakhandnews.com

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को…

27 minutes ago

स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर –

 देहरादून– : एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में ‘हफीज कॉन्ट्रैक्टर स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर’ के उद्घाटन सम्मेलन…

1 hour ago

आत्मकल्याण की राह पर बढ़ने का संकल्प ही मानव जीवन की सार्थकता : आर्यिका पूर्णमति माताजी –

देहरादून। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, गांधी रोड में परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री…

1 hour ago

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में विकास को सांस्कृतिक पहचान,…

2 hours ago

अलंकार ज्वैलर्स के ग्रैंड प्रीव्यू में दिखी पहाड़ी विरासत और आधुनिक डिजाइनों की झलक –

 देहरादून। उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वैलरी और आधुनिक डिजाइनों को नई पहचान देने की दिशा में…

2 hours ago

लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा उद्यानिकी और आधुनिक कृषि…

3 hours ago