इग्नाइटर्स फॉर टुमॉरो” के छात्र शौर्य ने जेईई मेन 2026 बी.अर्च परीक्षा में एयर 129 प्राप्त किया – my uttarakhand news

 
देहरादून । बल्लूपुर चौक, जीएमएस रोड, देहरादून स्थित प्रमुख शैक्षणिक संस्थान इग्नाइटर्स फॉर टुमॉरो ने अपने छात्र शौर्य कुलश्रेष्ठ, पुत्र संकल्प कुलश्रेष्ठ एवं मुक्ता कुलश्रेष्ठ, की शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। शौर्य ने जेईई मेन 2026 बी.अर्च परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.8406743 परसेंटाइल प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम 5 मई 2026 को घोषित किए गए। इसके साथ ही शौर्य ने जनरल कैटेगरी में अखिल भारतीय रैंक (एयर) 129 प्राप्त कर अपने परिवार, संस्थान एवं देहरादून शहर का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 6 मई को इग्नाइटर्स फॉर टुमॉरो परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग हेड प्रशांत उपाध्याय, को-हेड श्रुति उपाध्याय, चीफ मेंटर अंकेश आनंद, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर भव्या मित्तल तथा इग्नाइटर्स फॉर टुमॉरो की समर्पित अकादमिक टीम के सदस्य ध्रुव बधानी, अरुषि, इशिता, हिमानी, नश्रह, आकांक्षा एवं सीरत उपस्थित रहे। शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल के छात्र शौर्य कक्षा 10 से इग्नाइटर्स फॉर टुमॉरो से जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व उन्होंने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में भी 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे तथा वर्तमान में वे कक्षा 12 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस अवसर पर मैनेजिंग हेड प्रशांत उपाध्याय ने कहा,
“इग्नाइटर्स फॉर टुमॉरो में हम केवल पाठ्यक्रम पूर्ण करवाने पर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में स्पष्ट सोच, निरंतरता, विश्लेषणात्मक क्षमता, अनुशासन एवं दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास विकसित करने पर कार्य करते हैं। शौर्य की यह सफलता वर्षों की मेहनत, वैज्ञानिक शैक्षणिक योजना, सही मार्गदर्शन एवं परिवार के मजबूत सहयोग का परिणाम है। किसी भी विद्यार्थी की सफलता में माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अच्छी पैरेंटिंग बच्चों में अनुशासन, मानसिक मजबूती, एकाग्रता एवं दीर्घकालिक दृष्टिकोण विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है। हम शौर्य एवं उनके माता-पिता को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं। साइंस. सिस्टम्स. सिलेक्शन की कार्यदर्शिता पर आधारित इग्नाइटर्स फॉर टुमॉरो संस्थान आईआईटी-जेईई, नीट बोर्ड परीक्षाओं एवं फाउंडेशन प्रोग्राम्स के विद्यार्थियों को कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, फोकस्ड अकादमिक बैचेज़ एवं सुव्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली के माध्यम से तैयार कर रहा है। संस्थान ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संरचित तैयारी, सतत मार्गदर्शन एवं छात्र-केंद्रित शिक्षण वातावरण प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

39 minutes ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

9 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

11 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

12 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

12 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

12 hours ago