देहरादून- हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उनसे IIT रुड़की परिसर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की भूमि को संस्थान को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे शोध एवं नवाचार की दिशा में और अधिक प्रगति हो सके।
इसके साथ ही, किसानों की उत्पादकता और सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया और रुड़की–मंगलौर नहर के किनारे किसानों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना बनाने का भी अनुरोध किया।
सीएम योगी ने सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया हैं। मुझे विश्वास है कि इन पहलों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और किसानों एवं युवाओं दोनों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…
आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…
ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…
देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…