ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में एक होटल में अवैध गतिविधियों का बड़ा खुलासा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आईडीपीएल क्षेत्र स्थित एक होटल में अचानक छापा मारा, जहां अवैध कैसीनो और शराब पार्टी संचालित की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान होटल के अंदर जुआ खेला जा रहा था और शराब परोसी जा रही थी। मौके से भारी मात्रा में शराब, जुए से संबंधित सामग्री और करीब 60 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 युवतियों समेत कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। अचानक हुई छापेमारी से होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि होटल में युवतियों को बार डांसर के रूप में प्रदर्शन के लिए दिल्ली से बुलाया गया था। साथ ही उन्हें मेहमानों को खाना और शराब परोसने का काम भी सौंपा गया था।
पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Post Views: 1
Post navigation
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…