रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, 11 पेटी शराब बरामद –

देहरादून। अवैध शराब की तस्करी, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने नकरौंदा और डोईवाला क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 पेटी अवैध शराब बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।आबकारी आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त, गढ़वाल मंडल के निर्देशन में 10 सितंबर को आबकारी टीम ऋषिकेश ने आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में नकरौंदा, डोईवाला आदि क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान नकरौंदा टी-पॉइंट से विजय सिंह पुत्र नरसिंह, निवासी नकरौंदा के कब्जे से दो पेटी अवैध शराब बरामद की गई। इसके बाद टीम ने नकरौंदा स्थित पंवार एंक्लेव के एमपी रेस्टोरेंट में तलाशी ली। यहां से नौ पेटी अवैध शराब बरामद हुई। मौके पर शराब की बिक्री करते हुए रिंकू सरोज पुत्र नियुक्त सरोज, निवासी मऊ, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी केयर ऑफ मुकेश पंवार, पंवार एंक्लेव नकरौंदा को गिरफ्तार किया गया।आबकारी विभाग के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण के आरोप में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।कार्रवाई करने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, आबकारी हेड कांस्टेबल दीपा डोबरियाल तथा आबकारी कांस्टेबल रीना, आशीष चौहान, रेशमा चौहान और सोनम पंवार शामिल रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

30 minutes ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

1 hour ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

1 hour ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

3 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

5 hours ago