रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 48 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू व्हिस्की और 24 कैन ट्यूबर्ग बीयर बरामद की गई हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया।आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:37 बजे मुखबिर खास से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली। जिला आबकारी अधिकारी देहरादून के. सिंह के निर्देशन में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र-3, ऋषिकेश की टीम ने आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में कार्रवाई की। टीम ने थाना रायवाला क्षेत्र के तीन पानी फ्लाईओवर के समीप सफेद रंग की स्कूटी संख्या UK07AE6128 को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान स्कूटी के पायदान पर रखे बैग से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। इसके बाद टीम ने आरोपी शिवम पुत्र नरेश, निवासी बाजिदपुर, थाना शेरकोट, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग की ओर से अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

11 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

20 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

34 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago