रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग स्थित सीतापुर पार्किंग में तीर्थयात्रियों से कथित अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने शुक्रवार को पार्किंग परिसर का घेराव कर संचालक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और तत्काल मनमानी वसूली बंद करने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर पार्किंग इस वर्ष दिल्ली निवासी व्यवसायी भारत भूषण को टेंडर प्रक्रिया के तहत आगामी पांच वर्षों के लिए आवंटित की गई है। व्यापारियों का आरोप है कि पार्किंग संचालक एग्रीमेंट की शर्तों की अनदेखी कर तीर्थयात्रियों और वाहन चालकों से तय दरों से अधिक शुल्क वसूल रहा है।
व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि एग्रीमेंट के अनुसार पार्किंग परिसर में बने हॉल में चालक और परिचालक को मात्र 100 रुपये में रजाई-गद्दे सहित रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है, लेकिन संचालक द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों से 250 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा खाना बनाने के लिए उपलब्ध अतिरिक्त स्थान के नाम पर प्रति वाहन 1200 रुपये तक की वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
पार्किंग शुल्क को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि नियमों के अनुसार आठ घंटे तक वाहन पार्किंग का शुल्क 300 रुपये निर्धारित है, लेकिन कई वाहन स्वामियों से इससे कई गुना अधिक राशि ली जा रही है।
लगातार मिल रही शिकायतों से नाराज व्यापारियों ने धरना शुरू कर दिया। स्वाभिमान मोर्चा से जुड़े विधायक प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पार्किंग संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल ने कहा कि पार्किंग परिसर के हॉल में प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थयात्री ठहराए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय होटल और लॉज खाली पड़े हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों की आर्थिकी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कथित अवैध वसूली पूरी तरह बंद नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।
वहीं जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि एग्रीमेंट के तहत हॉल में 100 रुपये में रजाई-गद्दा उपलब्ध कराने तथा आठ घंटे के लिए 300 रुपये पार्किंग शुल्क निर्धारित है। निर्धारित समय से अधिक वाहन रुकने पर अतिरिक्त 300 रुपये लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि तय दरों से अधिक वसूली की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग!!
जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सीतापुर पार्किंग में कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पार्किंग संचालक स्थानीय व्यापारियों से दुकानों के आवंटन में पूर्व की तुलना में दोगुना शुल्क वसूल रहा है तथा एग्रीमेंट के विपरीत तीर्थयात्रियों से 250 रुपये लेकर रात्रि प्रवास करवाया जा रहा है।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…