हरिद्वार। उत्तराखंड में अवैध धार्मिक ढांचों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार को हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासनिक टीम ने सुबह से ही पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और फिर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, यह मजार सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी। विभाग ने पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध निर्माण को हटवा दिया।
अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध धार्मिक निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धामी सरकार के निर्देश पर राज्यभर में ऐसे ढांचों की पहचान कर कार्रवाई तेज की जा रही है।
यह कदम न केवल हरिद्वार बल्कि पूरे उत्तराखंड में यह संदेश देने वाला है कि “कानून से ऊपर कोई नहीं।”

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

8 minutes ago

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

9 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

9 hours ago