Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, जानिए आज का मौसम अपडेट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दो जिलों में भारी से भारी बारिश होने की भी सम्भावना है, साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। उत्तराखंड के कई जिलों में मानसून की जबरदस्त सक्रियता देखी जा रही है, जिससे कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश का क्रम अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि बीच-बीच में एक-दो बार की बारिश से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन धूप निकलते ही तापमान बढ़ने लगता है, जिससे उमस का असर लोगों को परेशान कर रहा है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सोमवार को बारिश के कारण मलबा गिरने से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र के 13 मार्ग बंद रहे।आज के लिए मौसम का पूर्वानुमानउत्तराखंड के पांच जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अगस्त को देहरादून, चंपावत, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगस्त के अंतिम दिनों तक तेज बारिश के कारण पहाड़ी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। इस कारण संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।बीते दिन के तापमान की स्थितिसोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

CM Dhami flags in ICG team after successful summit of Mount Mukut

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 12 Oct: Marking a historic leap from maritime security to…

3 hours ago

Essential to nurture skills of minority communities: Gov

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 12 Oct: Mufti Shamoon Qasmi, the newly appointed Chairman of…

3 hours ago

National Conference held on ‘Psychology Beyond Boundaries’

By Radhika Nagrath Haridwar, 12 Oct: A day long national conference, titled “Psychology Beyond Boundaries:…

3 hours ago

खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को गांव में ही मिली…

8 hours ago