Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पर IMD की डराने वाली भविष्यवाणी, मानसून अभी भी ऐक्टिव, दो दिन का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मानसूनी कहर अभी नहीं थमा है। मौसम विभाग ने डराने वाली भविष्यवाणी की है। आईएमडी का कहना है कि अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है। साथ ही यह भी कहा कि इन दिनों मानसून प्रदेशभर में सक्रिय है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक तेज बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है।
दून में 101 साल का रिकॉर्ड टूटादेहरादून में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। दून में सितंबर माह में एक दिन में बारिश का 101 साल का रिकॉर्ड टूट गया। सहस्रधारा इलाके में 24 घंटे के भीतर 264 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि, दून में सितंबर में 24 घंटे का ऑल टाइम रिकॉर्ड 1924 में तीन सितंबर को 212.6 एमएम बारिश का है।
अगले दो दिन भारी बारिशदेहरादून के हरिपुर में 170 और मालदेवता इलाके में चौबीस घंटे के भीतर 149 एमएम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, इन दिनों मानसून प्रदेशभर में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन भी भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है।
गढ़वाल से कुमाऊं तक बारिशसोमवार रात और मंगलवार अलसुबह जमकर बारिश हुई। दून के कई इलाकों में जहां 150 से 264 एमएम तक बारिश हुई। नरेंद्र नगर में 200, थल में 130, काठगोदाम में 134, नैनीताल में 123, जौलीग्रांट में 106, मसूरी में 95, ऋषिकेश में 66.4, उत्तरकाशी में 66.2 और हाथीबड़कला में 89.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

24 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

30 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

60 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago