Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में IMD का बड़ा अलर्ट, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश और बर्फबारी; बढ़ेगी ठंड – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भयंकर ठंड पड़ रही है. इस बीच लोग बसब्री से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं. ताकि उन्हें सूखी ठंड से निजात मिल सके. वहीं, सैलानियों का हाल में कुछ अलग नहीं है. वह भी कुदरत की मेहरबानी की राह ताक रहे हैं. अब इन सबका इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है. दरअसल, मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है.
बारिश और बर्फबारी का अलर्टमौसम विभाग ने आज पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है. जबकि, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 3400 मीटर व उससे भी अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है. अन्य जनपदों में मौसम शुष्क ही रहेगा.
यहां छाएगा घना कोहरामौसम विभाग के मुताबिक, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जनपदों के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा नजर आएगा. जबकि, हरिद्वार, ऋषिकेश से रुड़की तक घने कोहरे का जबरदस्त असर दिखा. इन जनपदों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम रही. जिसके चलते लोग दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर वाहन चलाते दिखे.
जिला स्तरीय अधिकारियों की छुट्टियां रद्दहालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई थी, लेकिन यह भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई. मौसम विभाग के अलर्ट और लगातार बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों की आकस्मिक और अर्जित छुट्टियां रद्द हो गई हैं. अब अगर देहरादून की बात करें तो जिलाधिकारी और जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सविन बंसल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें शीत दिवस की स्थिति को देखते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का मुख्यालय में अनिवार्य रहने को कहा गया है.
प्रशासनिक अमले की तत्परता जरूरी-DMजारी आदेश में कहा गया है कि बिना पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं जा सकता. ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और ऐसे में आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासनिक अमले की तत्परता जरूरी है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Forest officers are guardians of nature: Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…

8 minutes ago

2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद

हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…

13 minutes ago

Ban on the sale of analogue paneer in Uttarakhand – my uttarakhand news

representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…

19 minutes ago

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

30 minutes ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

34 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

55 minutes ago