धामी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक शुरू, उपनल नियमितीकरण पर टिकी निगाहें – पर्वतजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। करीब दो हफ्ते बाद हो रही यह बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों के लिए विशेष मानी जा रही है। हाल के दिनों में उपनल कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर किए गए आंदोलन के बाद सरकार इस मुद्दे पर फैसले के करीब दिखाई दे रही है। पिछली बैठक में गठित उप मंत्रीमंडलीय समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे आज कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।
 
सरकार की नीतियों से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी आज मुहर लग सकती है। स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास और साइलेज नीति में संशोधन जैसे कई विभागीय प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में संविदा आधार पर भर्ती की छूट देने पर भी निर्णय लिया जा सकता है, ताकि मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ उपलब्ध कराए जा सकें।

 
इसके अलावा, महिला नीति पर चर्चा, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और सरल बनाने के प्रस्ताव, तथा शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया को ऑनलाइन करने से जुड़े सुझाव भी एजेंडे में शामिल हैं। वहीं, रोगी कल्याण समितियों के गठन से संबंधित प्रस्ताव पर भी कैबिनेट निर्णय ले सकती है।
 
उधर, देहरादून में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत वकीलों की उम्मीदें भी इस बैठक से जुड़ी हैं, क्योंकि उनसे संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है। आज की बैठक कई वर्गों के लिए राहत भरे फैसले ला सकती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं!

Sapna Rani

Recent Posts

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

10 minutes ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

14 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

35 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

56 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

2 hours ago