Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

अतिआवश्यक सूचना : देहरादून निवासी ध्यान दे !!ट्रैफिक बदलाव : – myuttarakhandnews.com


देहरादून ट्रैफिक : देहरादून में उपनल कर्मियों के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में यातायात पुलिस देहरादून ने निम्न सूचना जारी की है।
उपनल कर्मियों द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत निम्न मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है ।
1: कनक चौक से कोई भी वाहन सुभाष रोड की ओर नहीं जायेगा, सभी वाहनों को कनक चौक से डायवर्ट किया जायेगा।
2: ओरियंट/ग्लोब चौक से कोई भी वाहन सुभाष रोड की ओर नहीं जायेगा, सभी वाहन ओरियंट/ग्लोब चौक से डायवर्ट किये जायेंगे।3: सचिवालय से कनक चौक की ओर कोई वाहन नहीं भेजा जायेगा।
अत: आम जनमानस से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये उक्त मार्गों का प्रयोग करने से बचें।

Post Views: 19

Post navigation

Exit mobile version