
देहरादून : छठ पूजा के अवसर पर आमजनमानस को असुविधा से बचाने के लिए देहरादून पुलिस द्वारा यातायात प्लान जारी किया गया है ।👉भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ मचने की आशंका के दृष्टिगत डी जे संचालन एव आतिशबाजी (बम/पटाखों को फोडना) रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित।
👉छठ पूजा के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेम नगर/ मालदेवता/ चंद्रबदनी/ नेहरू कालोनी आदि क्षेत्रों में नदी/घाटों के किनारे पूजा अर्चना की जाती है। छठ पूजा के अवसर पर दिनांक 27 अक्टूबर व 28 अक्टूबर को यातायात प्लान निम्नवत रहेगा।
👉पार्किंग सुविधा :-
👉A – आसन नदी
रूट एवं मार्ग:-
सेलाकुई/झाझरा/ प्रेम नगर देहरादून शहर क्षेत्र के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल –
1- सुभारती कॉलेज पार्किंग2- उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के पास घाट पर3- नंदा की चौकी पेट्रोल पंप के पास4- आसन नदी के तट पर
👉B- सेलाकुई
रूट एवं मार्ग :-
सेलाकुई क्षेत्र के वाहनो हेतु पार्किंग स्थल –
1- नदी किनारे खाली स्थान पर
👉C- मालदेवता
रूट एवं मार्ग :-
मालदेवता/रायपुर/ बालावाला से आने वाले वाहनो के लिये पार्किंग स्थल –
1- मालदेवता रोड
👉D- चंद्रबदनी
रूट एवं मार्ग :-
👉आईएसबीटी/क्लेमेंट टाउन/मोहब्बेवाला क्षेत्र के वाहनो के लिए पार्किंग स्थल –
1- चंद्रबदनी हाट बाजार ग्राउंड
डाइवर्जन व्यवस्था :-
👉1- देहरादून से सहसपुर/विकासनगर जाने वाले वाहनों हेतु रूट-रांघडवाला तिराहा- दरू चौक- बडोवाला -सिंधनीवाला तिराहा-धुलकोट से अपने गतन्व की और भेजा जायेगा।
👉2- देहरादून शहर से नन्दा की चौकी छठ पूजा मे सम्मिलित होने वाले श्रद्वालु हेतु रूट- रांघडवाला तिराहा- प्रेमनगर चौक -नन्दा की चौकी स्थल।
👉3- भाऊवाला से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों हेतु रूट- सुद्वोवाला चौक-बालाजी धाम कट-ठाकूरपुर रोड -प्रेमनगर चौक से अपने गंतव्य के लिये।
👉4- बिधोली से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों हेतु रूट- नन्दा की चौकी -सुद्वोवाला चौक- बालाजी धाम कट-ठाकूरपुर रोड -प्रेमनगर चौक से अपने गनतव्य के लिये।
👉5- प्रेमनगर से झाझरा/सुद्वोवाला/विधोली जाने वाले वाहनों को ठाकुरपुर रोड – बालाजी धाम से होते हुये भेजा जायेगा।
👉6- धूलकोट तिराहा से भारी वाहनों का सिंघनीवाला की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जो बडोवाला होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
👉7- नन्दा की चौकी प्रेमनगर क्षेत्र मे ट्रैफिक का दबाव होने पर आवश्यकता अनुसार स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया जा सकता है।
👉Advisory :-
👉1- नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा वाहन को टो किया जाएगा।
👉2- देहरादून पुलिस का समस्त दून वासियों से अनुरोध है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहनों को पार्क कर उत्सव का आनंद ले।
👉3- छट को ध्यान में रखते हुए निजी वाहनों का प्रयोग बहुत आवश्यक होने पर ही करें, जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें।
👉4- आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को रोका/ डाइवर्ट नहीं किया जाएगा।
👉5- भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ मचने की आशंका के दृष्टिगत ऐसे स्थानों पर डी जे संचालन एव आतिशबाजी (बम/पटाखों को फोडना) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
Post Views: 3
Post navigation
