(प्रदीप लखेड़ा)
क्रौच पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध कार्तिकेय स्वामी मंदिर की आगामी यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर कनकचौरी में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंदिर क्षेत्र के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा जून माह में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों पर सभी जनप्रतिनिधियों और मंदिर समिति के पदाधिकारीयो ने विस्तार से चर्चा की। बैठक का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप नेगी के स्वागत संबोधन से हुआ। मंच संचालन मंदिर समिति के सचिव बलराम नेगी ने किया।
वहीं आचार्य दिनेश थपलियाल ने कहा कि मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 जून से 15 जून तक कार्तिकेय स्वामी धाम में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, जयवर्धन कांडपाल एवं सम्पन्न नेगी ने कहा कि कार्तिक स्वामी धाम केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसलिए मंदिर जाने के रास्ते में वन विभाग के द्वारा किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए तथा सभी श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।
कार्तिकेय मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम नेगी ने कनकचौरी बेस कैंप में पार्किंग व्यवस्था, धर्मशाला निर्माण, मोबाइल नेटवर्क, पेयजल समस्या, रोपवे सुविधा, सोलर लाइट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 7 मई को 108 बालमपुरी शंख पूजन एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है,जिसमें साथ ही 5 जून से 15 जून तक 108 बालम पूरी शंखो की पूजा की जाएगी, वही 5 जून से प्रस्तावित महायज्ञ की सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएंगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तम नेगी, प्रबंधक पूर्ण नेगी, कर्नल डीएस बर्त्वाल, उप प्रबंधक रमेश नेगी, आचार्य बासुदेव थपलियाल, नंदूपुरी महाराज, सुरजी देवी, अर्जुन नेगी, अखिलेश नेगी, दीपक नेगी, कुलदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…
Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…
शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा…
नैनीताल में बिना अनुमति चल रहे होमस्टों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा | Administration tightens…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun The Dehradun district administration imposed Section 163 of the Bharatiya…
Nainital: झीलों के शहर में छिपे हैं सुकून के ऐसे राज, जिन्हें देखकर हर यात्री…