धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, बजट सत्र की तारीखों से लेकर धार्मिक स्थलों पर बड़े फैसलों के संकेत – पर्वतजन

देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आरंभ हो चुकी है। सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी और सुबोध उनियाल सहित अन्य मंत्री मौजूद हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक कई बड़े नीतिगत निर्णयों की दिशा तय कर सकती है।
 
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल की इस बैठक में आगामी विधानसभा बजट सत्र को लेकर अहम घोषणा संभव है। बजट सत्र के आयोजन स्थल और तिथियों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। गौरतलब है कि 15 फरवरी को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में विधानसभा बजट सत्र के स्थान और तारीख तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया गया था।

 
राज्य सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि आगामी बजट सत्र उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा, हालांकि अब तक तिथियों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सचिवालय में चल रही इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री इस पर निर्णय ले सकते हैं। फिलहाल वित्त विभाग द्वारा बजट सत्र की रूपरेखा तैयार की जा रही है और सभी विभागों से प्रस्ताव पहले ही मंगाए जा चुके हैं, जिन पर विभागवार मंथन जारी है।
 
इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागों की संशोधित नियमावलियों पर भी चर्चा संभव है। शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।
 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव बैठक में रखे जा सकते हैं। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रा अवधि के लिए डॉक्टरों का अलग कैडर गठित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। साथ ही बॉन्ड पर कार्यरत डॉक्टरों के लिए पीजी कोर्स से संबंधित अध्ययन नीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
 
वहीं पर्यटन विभाग की नियमावली में संशोधन से जुड़े प्रस्ताव पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना और नए पर्यटन स्थलों के विकास को गति देना बताया जा रहा है।
 
इसके साथ ही राज्य में धार्मिक स्थलों को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी मंत्रिमंडल स्तर पर विचार संभव है। हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर लंबे समय से मांग उठती रही है। वहीं गंगोत्री धाम में मंदिर समिति द्वारा गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक पहले ही लगाई जा चुकी है। इसके अलावा बदरी केदार मंदिर समिति ने भी संकेत दिए हैं कि आगामी बोर्ड बैठक में बीकेटीसी के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में इस विषय पर निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के दौरान इस संवेदनशील मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।
 
कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हो रही यह मंत्रिमंडल बैठक राज्य की राजनीति, बजट और धार्मिक नीतियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

Sapna Rani

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

4 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago