लोकसभा निर्वाचन एवं कानून व्यवस्था को लेकर गृह सचिव और डीजीपी की महत्वपूर्ण बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
आज दिनांक 27 मार्च, 2024 को आगामी लोकसभा निर्वाचन एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा हेतु दिलीप जावलकर, सचिव गृह, उत्तराखण्ड शासन महोदय की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय, देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गयी।
उक्त गोष्ठी के दौरान सुश्री पी रेणुका देवी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से आगामी लोकसभा निर्वाचन में एवं कानून व्यवस्था के मुद्दों से सचिव गृह महोदय को अवगत कराया। प्रस्तुतिकरण में आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित अब तक की पुलिस कार्यवाही यथा क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन का चिन्हिकरण, पुलिस बल की आवश्यकता का आंकलन, सीमावर्ती राज्यों से की गयी समन्वय बैठक, समन्वय हेतु सभी स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, SST एवं FST द्वारा की गयी कार्यवाही आदि पर प्रकाश डाला गया।
अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय ने कहा कि उत्तराखण्ड शासन और पुलिस विभाग एक टीम के रूप में कार्य करने लिए संकल्पित हैं। आगामी लोकसभा निर्वाचन, माँ पूर्णागिरी मेले, बैसाखी मेला स्नान पर्व, चारधाम यात्रा सहित अन्य महत्वपूर्ण अयोजनों को सकुशल सम्पन्न कराने की चुनौती रहेगी और उत्तराखण्ड पुलिस इस चुनौती से प्रभावी रूप से निपटेगी।
दिलीप जावलकर, सचिव गृह, उत्तराखण्ड शासन महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में समीक्षा गोष्ठी में आमंत्रित करने के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श करते हुए उन्होने आदर्श आचार संहिता की एसओपी का गहनता से अवलोकन कर निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में सभी विभागों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव सम्पन्न कराने में अपना सहयोग दें। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखें। सोशल मीडिया पर प्रसारित कानून व्यवस्था, चुनाव आदि संवेदनशील पोस्टों/फेक न्यूज की नियमित रुप से मॉनिटरिंग किये जाने तथा भ्रामक पोस्टों के तत्काल खण्डन की कार्यवाही करें।
बैठक में श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, उत्तराखण्ड शासन से विशेष सचिव गृह- श्रीमती रिधिम अग्रवाल, अपर सचिव गृह- श्रीमती निवेदिता कुकरेती, सहित अ
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…