देहरादून में बेख़ौफ बदमाश : ड्यूटी पर तैनात सीपीयू सिपाही पर चढ़ा दी गाड़ी – myuttarakhandnews.com

देहरादूनः  3 अगस्त 2024 उत्तराखंड की अस्थायी  राजधानी  देहरादून में हैरान करने   वाला मामला सामने आया । शाम के चार बजे के लगभग की घटना है जब दर्शन लाल चौक पर सीपीयू के दारोगा संजीव त्यागी व केशर मुस्तफा जैदी यातायात का संचालन कर रहे थे। घंटाघर की तरफ से काले रंग की कार आई जिसने कार को चौक के बीचों बीच खड़ी कर दी। सिपाही केशर मुस्तफा जैदी ने उसे कार पीछे करने को कहा तो वह कार भगाने लगा ।
आरोपी कार चालक सिपाही को करीब 50 मीटर तक ले गया जिसकी रिकॉर्डिंग शोषलमीडिया पर तैर रही है । कार में एक युवती भी बैठी नजर आरही है ।
सिपाही ने  सूझबूझ और हिंमत से समय रहते बोनट पर छलांग लगा  वाइपर पकड़ लिए ,वरना कुछ छणों में ही कार सिपाही के ऊपर चढ़ सकती थी ।
वाइपर पर कर रुके सिपाही को भी आरोपित ने नीचे गिराने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।
देहरादून वासियों ने सहयोग का परिचय देते हुए कुछ दूरी पर  वाहन चालकों ने उसे घेर लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सिपाही का कोरोनेशन अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा दी गयी और आरोपी के ऊपर  शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया ।
आरोपित की पहचान शादाब निवासी ब्रह्मपुरी पटेल नगर के रूप में हुई है, जोकि निरंजनपुर सब्जी मंडी में फल की दुकान चलाता है।एसआइ संजीव त्यागी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शुक्रवार को घर पर मंगलौर जाने की बात कहकर गया था। शाम को उसने अपनी किसी दोस्त को बुलाया और उसके साथ मसूरी चलाया गया। रात को मसूरी में रहने के बाद शनिवार शाम को वापस देहरादून लौट रहा था। कार में उसके साथ युवती बैंठी हुई थी। पुलिस उससे पूछताछ न करे, इसी वजह से उसने कार को भगा दिया।
Oplus_0

मामले की जानकारी स्थानीय जनता को जैसे ही लगी फिर से लव जिहाद के मामले की बात होने लगी , लोगों का कहना था कि युवती की पहचान उजागर हो ताकि लोग उसे समझा सकें। हिंदू संगठनों ने इस मामले को लव जिहाद बताया है उन्होंने कहा कि लड़की हिंदू प्रतित हो रही थी जो एक मुस्लिम लड़के के साथ रह कर आयी है ।इसलिए लड़की को उनके हवाले करें हालाँकि पुलिस ने मौके पर मामले को शांत किया और कहा आगे की कार्यवाही जारी रहेंगी ।


Post Views: 16

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

21 minutes ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

42 minutes ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

1 hour ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

1 hour ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

1 hour ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

2 hours ago