Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में बर्बरता से युवती की हत्या, पत्थर से सिर कुचला, दरांती से काट दी हाथों की अंगुलियां – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में ढालीपुर में 12वीं की छात्र की नृशंस हत्या के मामले का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन छात्र की हत्या उसके चचेरे भाई द्वारा किए जाने के बात सामने आ रही है। मामले में पिता ने संदेह जताते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं हत्थे नहीं चढ़ा है।
विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर जाने वाले रास्ते पर 29 जनवरी की रात एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव मिलने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त करवाई तो स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान मनीषा पुत्री आनंद सिंह निवासी बोक्सा बस्ती देवीपुर के रूप में की। युवती के सिर पर काफी चोटें मिली थीं।
दवा लेने के लिए निकली थीयुवती के परिजनों से जब पुलिस ने बात की तो पता चला कि मनीषा शाम के समय अपने ताऊ के लड़के सुरेंद्र पुत्र छोटा निवासी बोक्सा बस्ती देवीपुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल दवाई लेने के लिए निकली थी, लेकिन जब वह देर शाम तक वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला।
पिता ने सुरेंद्र के खिलाफ दी तहरीरमृतका के पिता ने सुरेंद्र उर्फ मांडू के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया कराया है। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही आरोपी सुरेंद्र की मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त की गई दरांती भी बरामद कर ली है।
आरोपी के परिवार ने स्वीकारा दरांती खरीदनाजांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी सुरेंद्र द्वारा हत्या में प्रयुक्त की गई दरांती 2 दिन पूर्व ही खरीदी गई थी और तब से वह इस दरांती को अपनी बाइक में ही लेकर घूम रहा था। वहीं, इस मामले में सुरेंद्र के परिजनों ने भी दरांती लिए जाने की बात स्वीकारी है।
हाथों की अंगुलियां काटीमनीषा की हत्या सिर्फ दरांती से ही नहीं, बल्कि पत्थर से भी वार करके की गई थी। पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के अनुसार, युवती के सिर पर काफी चोटें थीं और उसका मुंह पत्थर से कुचला गया था। आरोपी ने मृतका के हाथों की अंगुलियां तक काट दी थीं। जब एसएसपी अजय सिंह मृतका के परिजनों से मिले तो मनीषा की माता बिलख-बिलख कर रो पड़ीं। उनका कहना था कि जिस तरह से उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मारा है, उसी तरह वह दरिंदा भी मरना चाहिए।
हालांकि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना वाले दिन आरोपी सुरेंद्र ने हरबर्टपुर- ढालीपुर-पौंटा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भी भरवाया था जिसके सीसीटीवी पुलिस को मिले हैं।
आरोपी अक्सर मृतका को बाजार ले जाता थाबताया जा रहा है कि सुरेंद्र अकसर मनीषा को सामान दिलवाने के लिए बाजार ले जाता था। एसपी देहात पंकज गैरोला के अनुसार घटनास्थल का मौका मुआयना करने पर बाइक के हैंडल पर खून के निशान मिले थे। पुलिस के अनुसार यह संभव हो सकता है कि हत्या करने के बाद आरोपी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा होगा लेकिन चाबी नीचे गिर गई और अंधेरे के कारण चाबी ना मिलने के चलते वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के पकड़े जाने पर ही हत्या के पीछे के कारण पता चल सकेंगे।
मृतका का परिवार मजदूरी करता हैमृतिका मनीषा का परिवार मजदूरी करता है। मृतक देवीपुर के इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा थी जबकि चचेरा भाई सुरेंद्र 24 साल का है और वह भी मजदूरी ही करता। मृतका को त्वचा संबंधी समस्या थी जिसकी दवा के लिए के लिए वह अपने चचेरे भाई के साथ गई थी। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किसी डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी या वह डॉक्टर के पास पहुंची या नहीं इसके बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

4 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

25 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

46 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago