Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में दबंगई की हदें पार, दो घरों में घुसकर परिवारों को पीटा, महिलाओं तक को नहीं बख्शा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में घरों में घुसकर परिवारों के साथ मारपीट के दो मामले सामने आए हैं. कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के माजरा और कोतवाली नगर क्षेत्र के चुखुवाला में हुई घटनाओं को लेकर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर दी है. माजरा में एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर, मोबाइल तोड़ने का आरोप और चुखुवाला में गर्भवती महिला से धक्का-मुक्की की शिकायत की है. पुलिस ने दोनों मामलों में कोतवाली पटेल नगर ओर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
माजरा में घर में घुसकर किया हमला: पटेल नगर थाना क्षेत्र के माजरा निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नीतू, सोनम, वैभव, नानू और नमन उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. शिकायत के मुताबिक मारपीट में एक सदस्य के हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आईं. घर में रखे दो मोबाइल फोन तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है.
प्रेम कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी दो बार रात के समय उनके घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. मेडिकल रिपोर्ट के साथ दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 324(2) और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच एएसआई सर्वेश कुमार कर रहे हैं.
चुखुवाला में परिवार से मारपीट, गर्भवती महिला से धक्का-मुक्की: वहीं, कोतवाली देहरादून क्षेत्र के चुखुवाला में तन्नू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 15 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे रिंकी, सुहानी, जिया, माही, अमन, हर्षित, विशाल, अन्नू समेत 2 से 4 अन्य लोग उनके घर में घुस आए. आरोप है कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. शिकायत में कई लोगों के घायल होने और कपड़े फटने की बात भी कही गई है. दोनों मामलों में कोतवाली पटेल नगर ओर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.-शेखर सुयाल, एसपी सिटी-
जांच में जुटी पुलिस: पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान घर में मौजूद गर्भवती महिला के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. घटना का वीडियो मौजूद होने का भी दावा किया गया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच एसआई ज्योति पंवार कर रही हैं. पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

39 minutes ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

58 minutes ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

7 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

8 hours ago