उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
Share0
देहरादून। हिन्दू समाज को संगठित एवं सशक्त करने के उद्देश्य से राजधानी देहरादून में “जय श्री वराह देव🚩 मैं हिन्दू आने को तैयार” नामक सामाजिक संगठन का गठन किया गया। संगठन ने देहरादून को पाँच क्षेत्रों—उत्तर, दक्षिण, केन्द्रीय, पूर्व और पश्चिम—में विभाजित कर सनातन संस्कृति के पुनः जागरण, आपसी सहयोग और समाज को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।
संगठन की पदाधिकारी समिति में विवेक अग्रवाल (अध्यक्ष), शशि कान्त सिंघल (सचिव), अमित गोयल (कोषाध्यक्ष) सहित 18 सदस्य शामिल किए गए हैं। वर्ष 2025 में संगठन द्वारा 50 विद्यालयों में सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
संगठन ने तीन प्रमुख अपीलें की हैं—एनिमेटेड फिल्म “नरसिंह” को टैक्स फ्री कर विद्यालयों में प्रदर्शित किया जाए, छात्राओं को मेहंदी कला सिखाई जाए और महिला व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु ठोस प्रयास किए जाएँ।
प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों के साथ जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के श्री राजकुमार गोयल, सुधीर कुमार जैन, धन प्रकाश गोयल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Share0
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…