चिरपरिचित अंदाज में प्रधानमंत्री ने फिर की राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी ,कोंग्रेसी नेताओं ने जताया विरोध : – myuttarakhandnews.com


रुद्रपुर :रुद्रपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वहीं पुराने विषयों पर भाषण दिया , उन्होंने उत्तराखंड के देवी देवताओं ,विकास करने के नाम पर और फिर से कॉंग्रेस और राहुल गांधी पर ही अपने शब्दों को सीमित रखा । यहाँ तक कि प्रधानमंत्री मंत्री ने राहुल गांधी के ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ को नफरत फैलाने का नाम दे दिया । जिस पर स्थानीय कोंग्रेसी नेताओं में बहुत की नाराजगी देखने को मिली ।भीमताल विधानसभा से कांग्रेस नेता “मनोज शर्मा” ने कहा कि रुद्रपुर रैली में पीएम मोदी द्वारा राहुल गाँधी व कांग्रेस पर जो आरोप मडे वे झूठ का पुलिंदा हैं औऱ कुछ नही । प्रधानमंत्री के आरोपों पर जबरदस्त पलटवार करते हुये उन्होंने कहाँ कि धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर देश को बांटने वाले मोदी , राहुल गाँधी जिन्होनें नफरतों के खिलाफ दस हजार किलोमीटर पैदल यात्रा चल कर “भारत जोड़ो यात्रा” के माध्यम से देश के लोगो को प्यार , मुहब्बत व एकता का संदेश दिया , उन पर देश मे नफरत फैलाने वालों के बयान हास्यास्पद है । मनोज शर्मा ने कहाँ कि उत्तराखंड की सीमाएं पाकिस्तान से नही चीन से मिलती है । और चमोली में भाजपा के राज में चीन घुसपैठ की कोशिश करता है औऱ मोदी जी “चीन” का “ची” बोलने से भी घबराते हैं । उन्होंने कहाँ कि उत्तराखंड “सैन्य बाहुल्य” प्रदेश होने के बाद भी यहाँ के युवाओं के साथ “अग्निपथ” योजना ला कर इस सरकार ने सबसे बड़ा विश्वासघात किया है । जिससे पहाड़ के युवाओं का देश की सेना में भर्ती होकर “देश की सेवा” करने का सपना कमजोर हुआ है । मनोज शर्मा ने कहाँ कि “सन्देशखाली” पर रुदन करने वाले मोदी ने “अंकिता भंडारी” हत्याकांड पर सहानुभूति के दो शब्द उनके परिवार के लिये नही कहे , क्योंकि अंकिता की हत्या के पीछे का बड़ा कारण वो VVIP है जिसे भाजपा सरकार बचा रही है । सिलक्यारा हादसा घोटाले के कारण हुआ अनियमितता के कारण हुआ परन्तु जो कम्पनी उस टनल को बना रही थी उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई । क्योंकि उस कम्पनी ने करोड़ो रूपये का “इलेक्ट्रोल बांड” खरीद कर भाजपा को चंदा देने का काम किया है । मनोज शर्मा ने कहाँ कि 2014 और 2019 में उत्तराखंड की जनता मोदी की चिकनी चुपड़ी बातों में आ गई थी किन्तु इस बार उत्तराखंड कि जनता मोदी जी से सवाल कर रही है कि मोदी जी “जमरानी बाँध” निर्माण का क्या हुआ 10 साल मे भी स्थिति अखबारों के अलावा धरातल में जस की तस है । अपने प्रत्याशीयो जिनको आपने दूसरी बार या तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है उनके द्वारा जनता के लिये कार्यो का लेखा जोखा जनता के सामने रखे , युवाओं के रोजगार का क्या हुआ , मंहगाई जो विभीषिका बना चुकी है , क्या हुआ , किसानों की समस्याओं के समाधान का क्या हुआ , अन्य सवाल भी है , भाजपा के लोगो का काम केवल धार्मिक उन्माद फैला कर लोगो को भ्रमित करना मात्र है , इसलिये इस बार जनता भाजपा को सबक सिखायेगी व कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगी ।।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

33 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago